ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
अर्थ: हम तीन नेत्रों वाले शिव की आराधना करते हैं, जो सुगंध से युक्त हैं और सबका पोषण बढ़ाने वाले हैं। जैसे पका हुआ खरबूजा (उर्वारुक) अपनी बेल के बंधन से सहज ही छूट जाता है, वैसे ही हमें मृत्यु के बंधन से मुक्त करें, अमरत्व से नहीं।